स्थूल शरीर क्या? सूक्ष्म शरीर क्या? कारण शरीर क्या? || तत्वबोध पर (2019)

स्थूलशरीरं किम्? पंचीकृतपञ्चमहाभूतै: कृतं सत्कर्मजनयं सुखदुःखादिभोगायतरन शरीरं अस्ति जायते वर्धते विपरिणमते अपक्षीयते विनश्यतीति षड्विकारवदेतत्स्थूलशरीरं।
सूक्ष्मशरीरं किम्? अपंचीकृतपञ्चमहाभूतै: कृतं सत्कर्मजनयं सुखदुःखादिभोगसाधनं पञ्चज्ञानेन्द्रियाणि पञ्चकर्मेन्द्रियाणि पञ्चप्राणादयः मनश्वैचकं बुद्धिश्वैचकं एवं सप्तदशाकलाभिः सह यत्तिष्ठति तत्सूक्ष्मशरीरं।
स्थूल शरीर क्या है? जो पंचीकृत पाँच महाभूतों से बना हुआ, पुण्य कर्म से प्राप्त, सुख-दु:खादि भोगों को भोगने का स्थान है तथा जिसमें अस्तित्व, जन्म, वृद्धि, परिणाम, क्षय तथा विनाशरूपी षड्विकार होते हैं, वह स्थूल शरीर है।
सूक्ष्म शरीर क्या है? जो अपंचीकृत अर्थात् सूक्ष्म पाँच महाभूतों से बना हुआ, सत्कर्म से प्राप्त, सुख-दु:खादि भोगों का साधन है, जो पाँच ज्ञानेन्द्रियों, पाँच कर्मेन्द्रियों, पाँच प्राणादि, मन और बुद्धि एवं सत्रह कलाओं से युक्त है, वह सूक्ष्म शरीर है।
—तत्वबोध, श्लोक १०.१-११.२
कारणशरीरं किम्?

