श्रोता: ख़ुशी क्या है ?
वक्ता: ख़ुशी क्या है? ना जानते होते तुम तो मेरे लिए उत्तर देना आसान होता। पर तय तो तुम सब ने ही कर लिया है कि ख़ुशी क्या है। पहले उसको ही देख लो कि-ख़ुशी क्या है? हिन्दुस्तान का और न्यूज़ीलैंड का मैच चल रहा है, तो न्यूज़ीलैंड की टीम ज़रा सस्ते में आऊट हो गयी। तो हिन्दुस्तान के लिए ये ?
सभी श्रोतागण: ख़ुशी की बात है।
वक्ता: और न्यूज़ीलैंड के लिए ये ?
सभी श्रोतागण: दुःख की बात है।
वक्ता: तुम और तुम्हारी दोस्त दोनों कोशिश कर रहे थे क्लास को टॉप करने की, टॉप तुम कर गयीं, तो तुम्हारे लिए ये ?
सभी श्रोतागण: ख़ुशी की बात है।
वक्ता: और तुम्हारे दोस्त के लिए ये ?



