प्रश्नकर्ता: सर, सफलता के लिए एजुकेशन (शिक्षा) चाहिए या नहीं और अगर चाहिए तो कैसी एजुकेशन लेनी चाहिए?
आचार्य प्रशांत: लोअर एजुकेशन (निचले स्तर की शिक्षा) वो है जो तुम्हें तुमसे बाहर की ओर ले जाए, जो हम बचपन से पढ़ते चले आ रहे हैं। नाम क्या बताया?
प्र: सर, नीतीश।
आचार्य: नीतीश, जो हम आजतक बचपन से पढ़ते चले आ रहे हैं। दिस एजुकेशन टेक्स अस आउट ऑफ अवरसेल्व्स (यह शिक्षा हमें हमसे बाहर की ओर ले जाती है)। सो यू लर्न अबाउट द माउंटेंस एंड द रिवर्स, यू लर्न अबाउट द लैंग्वेजेस (आप पहाड़ों और नदियों के बारे में सीखते हैं, आप भाषाओं के बारे में सीखते हैं)। रिवर्स (नदियों) और माउंटेंस (पहाड़ों) तुम नहीं हो, यू आर नॉट दैट रिवर, यू आर नॉट दैट माउंटेन, यू आर नॉट दैट बैटल ऑफ प्लासी ऑर पानीपत (तुम वो नदी नहीं हो, तुम वो पहाड़ नहीं हो, तुम वो प्लासी की लड़ाई नहीं हो, न ही पानीपत की)।
पर हमने यही सब पढ़ा है बचपन से, और जो कुछ पढ़ा है वो दूसरों का दिया हुआ है। ऑल दोज़ बुक्स आर रिटेन बाय अदर्स, सो वी आर बींग टेकेन आउटसाइड ऑफ अवरसेल्व्स एंड टु सम अदर (वह सारी किताबें दूसरे द्वारा लिखी गई हैं, तो हमे खुद से बाहर कहीं और ले जाया जा रहा है )।
बचपन से यही तो पढ़ते आ रहे हो न? दूसरों ने क्या


