आइ.आइ.टी, आइ.आइ.एम के बाद अध्यात्म क्यों? || आचार्य प्रशांत (2013)

प्रश्न: आपकी प्रोफाइल देखी है, आपने आई. आई. टी. दिल्ली से इंजीनियरिंग की है और उसके बाद आई. आई. एम्. अहमदाबाद । तो उसके हिसाब से आप अब्रॉड में इस समय बहुत मजे से ऐश कर सकते थे ।
(अट्टहास)
आपको किसी ने क्या प्रेरित किया, जो आज आप एच. आई. डी. पी. के संचालक बने हुए हैं ।
आचार्य प्रशांत: तुम भी मान रहे हो ना कि बड़ी हालत खराब है मेरी? (छात्र हँसते हैं, वक्ता भी)
श्रोता: आचार्य जी, जो आपकी प्रोफाइल है, उस हिसाब से आप बहुत कुछ कर सकते थे, आपको यहाँ बैठे होने की कोई ज़रुरत नहीं थी ! पर आपने कुछ ऐसा ध्यान किया होगा ना, जो आपने ये ‘नैतिक विकास’ शुरू किया !
आचार्य जी: क्या नाम है?
श्रोता: रचित ।

